रिपोर्ट – क्राइम ब्यूरो जसकरन लाल
मितौली खीरी। कस्बा मितौली में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के सहित गणेश विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई।
कस्बा मितौली के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी से पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी के दिन आदित्य गुप्ता के आवास पर गणेश जी की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई थी। मंगलवार को पंडित रामजी पांडे के द्वारा विधि विधान से गणेश विसर्जन शोभायात्रा कस्बा के प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन पूजन अर्चन करते हुए निकली। भक्तों ने बारी बारी से गणेश की प्रतिमा को सिर पर धारण कर नाचते गाते हुए संपूर्ण कस्बा में भ्रमण किया। गणपति बप्पा मौरिया, गणपति बप्पा अबकी बरस तू जल्दी आ जैसे नारे तथा डीजे पर बज रहे भक्ति मय गीतों से संपूर्ण कस्बा भक्ति के रंग में रंग गया। भक्ति गीतों की धुन पर माताओं बहनों सहित तमाम भक्तों ने लोक नृत्य करते हुए ग्राम के पश्चिम बड़ी नहर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट प्रवाहित हो रही शारदा नहर में पूजन अर्चन के साथ मूर्ति को जल समाधि देकर यात्रा संपन्न की गई। तदोपरांत गुप्ता कालोनी पुनः पहुंच कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, जीतू गुप्ता,कमलेश पाल ,पूर्व अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत मित्र अनूप तिवारी, आदित्य गुप्त, सुधाकर गुप्त ,गोलू गुप्ता, गौरव गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

