रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर खीरी के द्वारा माह सितम्बर में शरदकालीन गन्ना बुवाई अभियान का शुभारम्भ रीजन मैगलगंज के गांव खमरिया जोन फत्तेपुर में धूमधाम से किया गया। प्रगतिशील किसान ज्ञानेंद्र किशोर 0.400 हैक्टेयर प्लाट में अगेती गन्ना प्रजाति को० 0118 की बुवाई शुभारंभ रीजनल हेड श्री रमेश चौधरी जी द्वारा एक एक आँख के टुकड़ों को तैयार किये गये खेत मे डालकर बुवाई प्रारम्भ कराई। इस मौके पर उपस्थित किसानों को कम से कम 2500 कुंतल प्रति हैक्टेयर पैदावार लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जोनल हेड किसानों को लाइन से लाइन की दूरी 4 फीट पर ट्रेंच से गन्ना बुवाई करना चाहिये व इसके साथ सहफसली के रूप में आलू, मूली,धनिया,मिर्च, फूल गोभी और पत्ता गोभी आदि की बुवाई करके दोहरा लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय ज़ोनल इन्चार्ज सिंह,पंकज सिंह कर्मचारी संगम दीक्षित तमाम किसान उपस्थिति रहे।

