रिपोर्ट – जसकरन लाल (क्राइम ब्यूरो चीफ)
मितौली खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक दलित विवाहिता के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई भारतीय दलित पैंथर के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया धरना प्रदर्शन ।
मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर का है घटना 24 अगस्त की है जहां रक्षाबंधन में अपने मायके आई मोनी देवी पुत्री अवधेश कुमार ने अरविंद राठौर पुत्र शिव प्रसाद राठौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाना नीमगांव में प्रार्थना पत्र दिया था । दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी नीमगांव पुलिस की हीला हवाली के चलते कोई कार्रवाई न किए जाने से आकोर्षित भारतीय दलित पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। नीमगांव थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा से जब फोन पर वार्ता कर जानकारी लिए तो उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी पुलिस की किरकिरी होते देख मौके पर पहुंचे मितौली क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को समझाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय दलित पैंथर संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

