संपादक -पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकास खंड मितौली के कस्ता मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक राधे रमण सोना देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्ता में संगठन के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश में स्वच्छ शासन देने में सक्षम है काकोरी कांड के सौ वर्ष पूर्ण होने पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मना रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की सोच है की हर घर तिरंगा पहरा कर लोगों में देश हित की भावना को जागृत की जाए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने संगठन के कार्यक्रमों को पदाधिकारियों के सामने विस्तार से रक्खा संचालन महामंत्री कौशल वाजपेई ने किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कस्ता मंडल के सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मोर्चा/ प्रकोष्ठ/ आईटी व शोशल मीडिया, वरिष्ठ पदाधिकारी , सम्मानित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

