रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी। तहसील मितौली सभागार में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर संतोष गुप्त, उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्य की मौजदूगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कल 83 फरियादो द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें राजस्व विभाग की 35, विकास विभाग की 17 , आपूर्ति विभाग की सात, विद्युत विभाग की 11, पुलिस विभाग की आठ, गन्ना विभाग व बैंक विभाग से संबंधित दो- दो, स्वास्थ्य विभाग से एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से प्राप्त 14 शिकायतों में से राजस्व विभाग की 7, विकास विभाग की 6, आपूर्ति विभाग की एक शिकायतों का शासन की मंशा के अनुसार मौके का निरीक्षण कर आम सहमति के आधार पर निस्तारित की गयी मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पूर्व शिकायतों के रजिस्टर का अवलोकन किया और उन पर लिखे दूरभाष नंबरों पर बात कर वास्तविकता जानी और उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा समस्त शिकायतें विभाग बार भेजी जा रहे हैं जिनका मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण कर अवगत कारायें शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्त, उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मितौली अजीत कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मितौली शमशेर बहादुर सिंह, एसडीओ बिजली, कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव, मैगलगंज अजय कुमार सिंह, नीमगांव सुनीता कुशवाहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल वर्मा, मितौली देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मितौली अमित परिहार, बेहजम संध्या गुप्ता, पसिगंवां मोहित कौशिक, आडियो पंचायत मितौली प्रमोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार सहित समस्त तहसील के अधिकारी, कर्मचारी शिकायत कर्ता मौजूद रहे।

