गोलागोकरननाथ(खीरी) जनपद लखीमपुरखीरी के धार्मिक नगर छोटीकाशी गोलागोकरननाथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश का नहीं हो रहा है पालन।नगर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर अवैध स्टैंड संचालित है जहां से बस व जीप व मैजिक को सडक के किनारे पर खडाकर यात्रियों को बैठाने व उतारने का काम जारी है।
नगर के कोतवाली के समीप गोला से मोहम्मदी,सिनेमा चौराहा लखीमपुर,अलीगंज मार्ग निकट लालहापुर से अलीगंज, चीनी मिल के निकट गोला से कुकरा, विकास चौराहा खुटाररोड से गोला-खुटार, तहसील मार्ग निकट विकास चौराहा बांकेगंज से गोला बांकेगंज इसी मार्ग पर डगामार वाहन बसे संचालित और हर समय सडक पर देखी जा सकती है पर इन अवैध स्टैंड संचालकों को पुलिस, प्रशासन, सफेदपोश राजनैतिक नेताओं व आर टी. ओ का संरक्षण प्राप्त है।
गुलाबी नोटों की चमक व धमक के चलते उ.प्र.के मुख्यमंत्री का आदेश कागजों तक सीमित होकर रह गया है।इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं व समाजसेवी व तमाम बाबा के समर्थकों में रोष पनप रहा है।
