रिपोर्ट -पंकज कुमार
लखीमपुर-खीरी। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं रजत जयंती पर जनपद लखीमपुर खीरी के सैनिक समाज कल्याण बोर्ड के प्रांगण में बने शहीद स्मारक पर कारगिल में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 जवानों के नाम 527 दीप प्रज्वलित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। शरद मिश्रा ने इस दौरान कहां कि पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले भारतीय जवानों ने मुश्किल हालातो में भी अपनी विजय का परचम लहराया उनका यह बलिदान सदियों तक अमर रहेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख तौर एडीएम संजय कुमार सिंह और जिला सैनिक समाज कल्याण अधिकारी रिटायर्ड विंग कमांडर धनंजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक शरद मिश्रा ,अंकित त्रिवेदी, अध्यक्ष भारत विकास परिषद रुचि बाजपाई, उमाशंकर मिश्रा, राष्ट्रीय कवि आशीष अनल, ऋतुराज बाजपाई, रश्मि गुप्ता, अमन गुप्ता, मनीष मिश्रा, करनी सेना जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया, प्रवीण शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत बाजपाई , अभिनव सिन्हा व शहर के कई वरिष्ठ व्यक्तियों ने पहुंच कर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

