लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लखीमपुर की खीरी जिले में तैनात संविदा कर्मचारी कल से आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। जिसमें पहले और दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो यह प्रदर्शन आगे चलकर 7 अगस्त को लखनऊ में मिशन निदेशक के कार्यालय के घेराव तक चलेगा। लंबे समय से संविदा कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से मिल रहे हैं। प्रदेश इकाई द्वारा भी उच्च अधिकारियों और मिशन निदेशक महोदय तक अपनी मांगे कई बार रखी गई है, परंतु उन पर अभी तक कोई विचार नहीं हुआ है। जिससे उत्तर प्रदेश सहित खीरी जिले के संविदा कर्मचारियों में भी खासा आक्रोश है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ लखीमपुर इकाई के जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव द्वारा दी गई हैं।
Related Stories
June 28, 2026

