रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। मितौली कस्बा सहित क्षेत्र में लगभग एक माह गुजर जाने के बावजूद भी जिओ एवं एयरटेल नेटवर्क की स्थिति बद से बत्तर , मोबाईल व जनसेवा केंद्र उक्त कम्पनियां नेटवर्क के सहारे चल रहे थे उनका काम हुआ ठप। उक्त कम्पनियों ने रिचार्ज महंगा करने के बाद भी नेटवर्क किया ध्वस्त, उक्त कम्पनी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की जेब पर डाल रही डाका। बेहतरीन नेटवर्क देने के वादे कर जनता को बेवकूफ बना रही जिओ एवं एयरटेल टेलीकॉम कंपनी। मितौली कस्बे से महेज 1500 सौ मीटर की दूरी पर बसे कचियानी गांव के कुछ उपभोक्ताओं ने उक्त कम्पनियों में शिकायत करने के बावजूद कान में जूं नही रेगे।
जिओ कंपनी के नेटवर्क से जुड़े लोगों को हो रही भारी समस्या, जिओ का नेटवर्क बाधित होने के चलते लोगों का कॉल करना हुआ मुश्किल,सैकड़ों शिकायतों के बाद भी नहीं पुरसाहाल। यूजर अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है । लूट रही टेलीकॉम कंपनी जिओ उपभोक्ताओं को मजबूरन पोर्ट करवाना पड़ेगा सिम ।

