रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली सभागार में ब्लॉक प्रमुख मितौली खुशबू सिंह की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की व खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिध वीरेंद्र वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार नें पुरानी कार्यवाई को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पढ कर सुनाया लोगों ने ध्वनिमति से स्वीकृति प्रदान कर दी प्रमुख क्षेत्र पंचायत के कार्यो की सराहना की, मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने उपस्थित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के यसस्वीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब किसानों, दलित, मजदूरों, आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों का चिंतन करती है भाजपा सरकार हर गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने का कार्य किया है महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है वह कोई सरकार नहीं कर सकी, मुख्य अतिथि नें कहा जिसकी जो समस्याएं हैं वह लिखित या मौखिक रूप से अवगत करा दें वरीयता क्रम में कार्य किया जाएगा सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान सदैव सर्वोपर रहेगा। खंड विकास अधिकारी मितौली ने विकास खंड की योजनाओं के बारे में अवगत कराया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुधन, महिला सशक्तीकरण, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वच्छता से संबंधित चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा,मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह,एडियो पंचायत प्रमोद कुमार, अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के अध्यक्ष समसाद अली,पूर्व प्रधान चंद्रशेखर वर्मा,दिलीप सिंह तोमर,जितेंद कुमार,मुन्ना सिंह,प्रधान लाला राम,ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा सहित समस्त विकासखंड मितौली के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

