रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में वन महोत्सव के उपलक्ष में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर व खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने वन विभाग के लोगों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण के संबंध में उच्च अधिकारियों को पेड़ लगाने के साथ टी गार्ड लगवाने के लिए कहा जिससे जहां वृक्षारोपण किया जाएगा।पेड़ लगाने से फायदा यह होगा कि टीगार्ड लगाने से कोई जानवर पेड़ को नहीं खा सकता। वहीं बैठक में कहां की आम के पेड़ का कटान नहीं होना चाहिए। क्योंकि एक तरफ से सरकार द्वारा वृक्षारोपण कराया जाता है तो ऐसे में आम के पेड़ के कटान के लिए परमिशन नहीं देना चाहिए।आप लोग इस विषय पर अवश्य ध्यान दें जिससे कि आमों के पेड़ों का कटान रोका जा सके। वन महोत्सव का कार्यक्रम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलता है। जिसके अवसर पर ज्यादा से ज्यादा आप सभी लोग पेड़ लगायें अगर पेड़ पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं हो सकता है क्योंकि इन्हीं पेड़ पौधों से मनुष्य को ऑक्सीजन मिलता रहता है अगर ऐसे में पेड़ पौधों का कटान किया जाएगा तो आने वाले समय में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर कृष्ण कुमार,रविकांत वन दरोगा, डिप्टी रेंजर रवि सचान, उमेश वर्मा वन दरोगा,विनोद कुमार भारती वन दरोगा, प्रधानाध्यापक कौशल कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद अली,मनोज कुमार सहित सम्मानित लोग एवं विद्यालय के अध्यापक गण मौजूद रहे।

