बुलंदशहर के ग्राम आकापुर टियाना में भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान जी के निर्देश पर एक सदस्य्ता समारोह का आयोजन किया किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवव्रत धामा ने शिरकत की,
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तीतोरिया जी के द्वारा की गई जिसमें अजय कुमार को बीबी नगर ब्लॉक का अध्यक्ष और गौरव त्यागी को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई, नवनियुक्तों ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों से पूरी लगन और निष्ठां से यूनियन की नीतियों पर चलते हुए यूनियन के विचारों और योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का वादा कियाबार संकल्प लिया।
सीमांत किसान मज़दूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश ढढरा ने किसान मज़दूरों के प्रति समर्पण के भाव की सराहना करते हुए संगठन और एकता के महत्व तो समझाया।
मोनू गिरी, कनचीद, गिरिराज सिंह, महावीर सिंह, भूपेंद्र लोधी, प्रेम त्यागी, मनीष त्यागी, प्रेम लोधी, भूपेंद्र कुमार, गोपाल सिंह, बदन ठेकेदार, जयप्रकाश शर्मा आदि किसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।