पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी।विकास खंड मितौली के प्राथमिक विद्यालय मुल्तानपुर ग्रन्ट की बाउंड्री बाल निर्माण के लिए पहुंची राज्स्व विभाग , बीडीओ व मितौली पुलिस की मौजूदगी सीमांकन किया गया।
मितौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुल्तानपुर ग्रन्ट में विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण को देखते हुए प्रधान अध्यापक संजीव बाजपेई ने उच्च अधिकारियों को लिखित सुचना दी थी
विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण के सीमांकन को बीईओ मितौली राजस्व विभाग के लेखपाल रमेशचंद्र व मितौली पुलिस व ग्रामीणों के मध्य समझौता के तहत राज्स्व विभाग व बीईओ ने सीमांकन कर जेसीबी से चयनित जगह पर बाउंड्री वाल निर्माण के लिए खुदाई की गई। प्राथमिक विद्यालय मुल्तानपुर ग्रन्ट में अनुसूचित जनजाति के लोगों ने डेरा बना रक्खे थे वहीं विद्यालय गेट पर कुछ लोगों ने पक्के मकान का निर्माण किया था। जिसकी सुचना विद्यालय के अध्यापकों ने उच्च अधिकारियों को दी थी
सभी की सहमत से विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए राजस्व विभाग, बीईओ व मितौली पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर सीमांकन करा दिया।

