पंकज कुमार (संपादक )
आज समाजवादी पार्टी के विधानसभा व भारतीय किसान यूनियन इंडिया के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत धामा का रेल रोको जा आह्वाहन था जिसके परिणामस्वरूप विरोध की आवाज़ दबाने के लिए आज पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, घर पर जब भीड़ बढ़ने लगी तो पुलिस थाने ले जा रही थी, वाहन पुलिस की गाडी से पहले पब्लिक पहुँच गई फिर फ़ोन लेकर गोविंदपुरी चौकी में 3बजे तक रखा,
ज्ञात हो की पिछले एक महुने में दर्ज़नों बार देवव्रत धामा को नज़रबंद रखा गया है। देवव्रत धामा ने वर्तमान की सरकार को काले अंग्रेज़ों की सरकार बताते हुए कहा की ये सरकार अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा संवेदनहीन है, सरकार कितना भी जुल्म कर ले लेकिन समाजवादियों की आवाज़ को दबा नहीं पाएंगे, हम हर कीमत पर संघर्ष जारी रखेंगे और किसानों मज़दूरों की आवाज़ उठाते रहेंगे,

