पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। क्षेत्र के लोहिया घाट पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा इस पुल निर्माण कार्य के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से इन पुलों के निर्माण कार्य के लिए मांग की थी।जहां जनता को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ती थी इसलिए इसलिए मंत्री जितिन प्रसाद ने तत्काल मांग को पूरा किया है और वैसे में कुछ पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। जो अन्य पुलों का भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।जिसमें कठिना नदी के लोहिया घाट पर दो लेने नदी सेतु के निर्माण हेतु 14.51 करोड रूपए की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। प्रस्तावित सेतु के बन जाने से स्थानीय जनमानस का आवागमन सुचारू रूप से होगा एवं किसान अपनी फसल को मुख्यालय तक आसानी से ले जा सकेंगे। स्थानीय जनता को बाजार मंडी कार्यालय इत्यादि स्थलों पर पहुंचने में आसानी होगी। इस पुल निर्माण से टेढ़ानाथ बाबा स्थान और स्कूली छात्रों को स्कूल एवं कॉलेज पहुंचने में सुगमता होगी। सेतु निर्माण से करीब ढाई लाख की आबादी के लोगों को लाभ मिल सकेगा विधानसभा कस्ता के ब्लाक मितौली में लोहियापुरवा के निकट कठिना नदी के लोहिया घाट पर दो लेन सेतु का निर्माण कार्य लंबाई 90.23 मी का पुल बनकर तैयार होगा। इस पुल के निर्माण से कस्ता मितौली मार्ग सीधे लखीमपुर मैगलगंज मार्ग से जुड़ जाएगा। वर्तमान में इस स्थल पर रपटा सेतु बना हुआ है। जो बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी का जल प्रवाह सेतु के ऊपर से बहने लगता था।जिस कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। इस स्थिति में नाव का सहारा लेना पड़ता था और स्थानीय नागरिकों को लखीमपुर मैगलगंज मार्ग होते हुए लगभग 25 से 30 किलोमीटर अधिक लंबा रास्ता चलना पड़ता था। अब पुल निर्माण हो जाने में काफी समय की बचत होगी और पुल निर्माण स्वीकृत मिलने की जानकारी पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

