पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। बिकास खन्ड मितौली सभागार में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय योजना उतर प्रदेश, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग द्वारा नारी सक्ती बन्दंन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला भाजपा मन्त्री ब्रजेश सिंह, पूर्व प्रमुख मितौली राजीव वर्मा को खन्ड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार, एड़ियों आई एस बी राजेश शूक्ला द्वारा माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नारी सशक्तीकरण करण व तीस प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने कार्य किया है उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा ने सभा को सम्बोधित किया भाजपा विधायक कस्ता सौरभ सिंह सोनू ने सपा, बसपा छोड़कर आये लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर, भारतीय जनता पार्टी लिखा व राम नामी पटका डाल कर भाजपा आने का स्वागत किया खन्ड विकास अधिकारी मितौली ने बैठक में आये हुए मुख्य विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बेहजम अजय शुक्ल, कस्ता जितेंद्र शूक्ल, मितौली सर्वेश सिंह, किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति सचिन शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार, एड़ियों आई एस बी राजेश शूक्ल, विकास भदौरिया, अशोक कुमार, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित महिलाएं मौजूद रहीं।

