पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। तहसील मितौली क्षेत्र में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया गया, तहसील दार मितौली प्रीति सिंह तथा राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित में किया गया,बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय फत्तेपुर में अमित सिंह द्वारा, व पंचायत भवन गांधी चबूतरा व रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मितौली में मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, पंचायत सचिव मितौली मनोज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में डाक्टर देवेन्द्र सिंह, थाना मुख्यायालय पर कोतवाली प्रभारी मितौली पर राजू राव द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावांन रहने की शपथ दिलाई क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक मितौली प्रवीण कुमार यादव द्वारा, विकास खन्ड कार्यालय पर खन्ड विकास अधिकारी राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शत्रुघ्न सरोज द्वारा, सती मंदिर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानीआस्त्रित बृजेश कुमार मिश्रा एडवोकेट के निर्देशन में युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया आदर्श इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार शुक्ला द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण कर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बलबीर सिंह द्वारा लिटाना देवी चिकित्सालय पर डाक्टर वीरेंद्र कुमार , मेंडोलेक्स चिकित्सालय पर पुत्तीलाल, सांई चिकित्सालय पर प्रदीप कुमार, सोनम चिकित्सालय डाक्टर संदीप यादव ने ध्वजारोहण किया गया, केएसएम इंटर कॉलेज मितौली में प्रबंधक बृजेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया, समस्त सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालयों के प्रभारी द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया कस्ता जिला पंचायत इंटर कॉलेज तथा राधे रमण सोना देवी सरस्वती इंटर कॉलेज तथा कैरियर कॉन्वेंट स्कूल कस्ता में विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बनवारी लाल शुक्ल के आवास पर ध्वजारोहण रमेश चंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। साधन सहकारी समिति मितौली – कस्ता जिला सहकारी बैंक, स्टेट बैंक, इन्डियन बैंक मितौली, पंजाब नेशनल बैंक कस्ता में ध्वजारोहण अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया गया।

