पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली क्षेत्र के खानपुर ग्रंट के खुंता गांव में श्री राम लला विराजमान को लेकर आज मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की मौजूदगी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ शोभा यात्रा कस्ट हरण मंदिर धाम तक निकाली गई । जहां जुगुल किशोर को लोगों ने फूलमाला पहनकर सम्मानित किया।


आज अयोध्या में श्री राम उद्घाटन को लेकर मैगलगंज,औरंगाबाद मैं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने फीता काटकर श्री रामलला चौक का शुभारंभ किया। वही श्री राम लला विराजमान को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह शोभा यात्रा नाच गाने के साथ निकाली गई । जहां पांच सौ वर्षों के बाद आज श्री राम लाल अयोध्या में विराजमान हुए हैं। इस खुशी को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह दिवाली उत्सव मनाया गया ।

श्री राम लला विराजमान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मैगलगंज थाना प्रभारी,मितौली थाना प्रभारी अपने पुलिस फोर्स के साथ जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैनात रहे।
जहां अवसर पर हजारों की संख्या में लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए शामिल रहे।
इसके बाद कष्ट हरण धाम मंदिर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर एवं उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय,मितौली थाना प्रभारी राजू राव ने श्री राम लला विराजमान को लेकर दीप जलाकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। जहां इस मंदिर पर 2100 दिए जलाए गए हैं। श्री राम लला विराजमान के अवसर पर यह मंदिर दीप मय के साथ जगमगा उठा। वही जिसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर व उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने कस्ट हरण धाम मंदिर पर न्यू पूजन किया। जहां अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत सिंह,सुरेश राठौर,अरुन सिंह तोमर,राजेंद्र सिंह,अरविंद सिंह,प्रताप सिंह,रामसागर पाल,फलाहारी बाबा,आदित्य कुमार दुन्ने,बाबा कस्टहरण विकास सेवा समिति के सभी लोग मौजूद रहे।

