पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। संविधान रथ यात्रा देशव्यापी संविधान बचाओ यात्रा के अंतर्गत आज पूज्य भंते सुमित रत्न के सानिध्य में एक विशाल संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत लखीमपुर खीरी से की गई। जिसका जोरदार स्वागत कस्ता,मितौली,फत्तेपुर चकविचपरी,सदरपुर और मैगलगंज में विश्व राज गौतम की अगवाई में किया गया। वहीं कस्ता विधान सभा में जोरदार स्वागत बहुजनों की बुलंद आवाज सचिन सिंह “नितिन ” व अन्य तमाम बहुजन समाज के लोगों द्वारा किया गया।जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वर्तमान समय में दलितों आदिवासियों और पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ और संविधान में बाबा साहब के द्वारा प्रदान किए हक आधिकारों की हकमारी के खिलाफ यह यात्रा की जा रही है।संविधान पूरी तरह से लागू नहीं है आज अन्य विचार धारा के लोग इस सर्वश्रेष्ठ संविधान में सेंध लगा रहें हैं। आज बहुजन समाज के लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही है।उन्हें अनसुना किया जा रहा है इसलिए बहुजन समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।और बहुजन समाज में इस यात्रा का भारी प्रभाव देखा जा रहा है हर घर संविधान पहुंचना इस यात्रा का उद्देश्य है
बहुजन समाज के साथी भारी तादाद में उपस्थित रहे। जहां इस अवसर पर पवन कुमार पवनेश कुमार कमलेश कुमार अमरपाल गिरवर दयाल अखिलेश जोहर सोनू गौतम पंकज कुमार गौतम सहित हजारों की संख्या की तादाद में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

