पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
आज सोमवार को फजलगढ, भदोला, इस्सापुर, किल्होडा, नहाली आदि ग्रामों से किसानों ने किसान राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष देववृत धामा से उनके कार्यालय पर और अपनी समस्याएं बताई, मुख्य रूप से ग्रामीणों ने बताया की रेलवे द्वारा किसानों की अधिगृहीत जमीन का बढ़ा हुआ पैसा अधिकारी रिश्वत के लालच में रोक कर बैठे है। अधिकारियों की जिससे उनकी सैटिंग हो जाती है उसका बढ़ा हुआ मुआवजा दे देते हैं।
जो किसान इन अधिकारियों की जेब गर्म नहीं करते उन किसानों आजकल करके टाल रहे हैं।
अध्यक्ष देववृत धामा ने ग्रामीणों से वादा किया की इसी महीने सभी के पैसे दिलवा दिए जाएंगे और सलाहकार विनोद गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सचिव एडवोकेट संजीव कौशिक, अभिषेक खन्ना और जावेद त्योडी आदि के साथ निर्णय लिया की इस संबंध में कल तहसील दिवस पर अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
सुशील तेवतिया किल्होड़ा, सुभाष किल्होडा, साहब नूर किल्होडा, गौतम मलिक किल्होडा, हरिंदर नागर किल्होड़ा, रतन सिंह किल्होड़ा, अनिल तेवतिया भदौला, सोनू भदौला, प्रशांत भदौला, लाल जाटव, शहाबुद्दीन किल्होडा, रियाजुद्दीन, सूरजवीर चौधरी, जगमेर ईसापुर आदि किसानों ने मुआवजे के मसले पर अपनी बात रखी।

