उरई जालौन बुन्देलखड सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने राशन वितरण दुकानों/कोटों का किया औचक निरीक्षण एवम् दी योजना की जानकारी
आज उरई नगर में शासन की मंशानुरूप किए जा रहे प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन वितरण प्रणाली की प्रक्रिया को देखने के लिए भाजपा से सदर विधायक गौरी शंकर और डीएसओ अनूप तिवारी ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरिया में स्थित तथा संचालित दुकानों/ कोटों का निरीक्षण किया।
मुस्लिम क्षेत्र बजरिया में स्थित दुकान/राशन के कोटे विगत कई वर्षों से लगातार निर्विवाद रूप से क्षेत्रीय लोगों को राशन वितरित कर रहे है।आज भी कोटेदारों की दुकान का संचालन नियमित रूप से संचालक के द्वारा किया जा रहा था।मौके पर पहुंचे अधिकारी एवं विधायक ने दुकान पर पहुंच कर उपस्थित लाभार्थियों को गेंहू, चावल, चना और रिफाइंड तेल आदि वितरित किया।इस मौके पर विधायक गौरी शंकर वर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (म) ज़िलाअध्यक्ष प्रीति बंसल, कोटेदार मोनिस अहमद, कोटेदार महमूद बेग, वार्ड सभासद राजू, अनंत कुमार साहू, मनमोहन तिवारी के अलावा बॉबी आलम, अकरम मंसूरी, अलीम तथा क्षेत्र के कई लोग मौजूद
