पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली विकासखंड मितौली सभागार में रोजगार मेले का आयोजन खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी कस्ता विधानसभा के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की व्याख्या करते हुए बेरोजगार युवकों को अपनी कला के अनुसार विभिन्न कंपनियो द्वारा युवाओं को शामिल किए जाने के क्रम में नियुक्ति पत्र भाजपा विधायक द्वारा युवाओं को प्रदत्त किए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली राजीव वर्मा तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जिला समन्वयक वाई डी सिंह तथा जिला सेवायोजन के अधिकारी गण एवं कर्मचारी विनोद कुमार एस आई एस मैनेजर रोहित त्रिपाठी चंदन सिंह डीपी एम मंगला प्रसाद त्रिवेदी तथा सैकड़ो युवा उपस्थित रहे

