गाजियाबाद। अग्निवीर योजना से पहले जो 2019-22 तक अभ्यर्थी आर्म्ड फोर्सेज भर्ती प्रक्रिया में थे वह भर्ती रद्द कर दी गई थी। अभ्यर्थियों के आंदोलन और ज्ञापन आदि के बाद भाजपा सरकार के रक्षा मंत्री द्वारा अभ्यर्थियों को वादा किया गया था कि वह भर्ती भी पूरी कराई जाएगी लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष इंतजार करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई या केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत कोई घोषणा नहीं की गई। मोदी सरकार की गैर जरूरी उदासीनता के चलते क्षुब्ध होकर अभ्यर्थियों ने बिहार के चंपारण से दिल्ली के लिए लगभग 1100 किमी पैदल यात्रा की । अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांग को लेकर धरना शुरू किया है स्थानीय प्रशासन के माध्यम से रक्षा मंत्री भारत सरकार के लिए एक ज्ञापन सौंपा व चेतावनी भी दी कि हम आगामी 7 दिनों तक दिन में धरना देंगे यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो दिन रात का अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा और पूरे देश से इससे पीड़ित अभ्यर्थी इकट्ठे होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
आज के धरने में चंपारण सत्याग्रह के संरक्षक कर्नल मेहर मालिक, महासचिव देवव्रत धामा
अध्यक्ष अभिराज सिंह संगठन मंत्री मनीष दलाल, प्रचार मंत्री नीरज राम, नवनीत तोमर, अश्वनी त्यागी, वेंकयी, निर्मल शर्मा,कन्हैया ठाकुर,सचिन कुमार शिवम कुमार,अभिषेक ठाकुर,अभिनव ,पवन चौधरी,विष्णु कुमार, राजेन्द्र के अलावा संतोष मलिक अध्यक्ष मतदाता जागृति संगठन आदि मौजूद रहे।

