मितौली खीरी । कस्बा मितौली में विद्या मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को श्री निवास रामानुजन् जयंती, गणित दिवस रूप में मनाई गई। बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गणित मेला आयोजित किया। जिसमें गणित प्रदर्शिनी एवं गणित प्रश्न मंच एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राम औतार गुप्त एवं कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गुप्त ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया ।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने श्री निवास रामानुजन् के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रबंधक समिति एवं विद्यालय के आचार्यों के सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

