पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
गोला।समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने सक्रिय कार्यकर्ता सपा युवजनसभा के पूर्व जिला सचिव चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज नेतवार पट्टी गाँव निवासी संतोष शुक्ला को समाजवादी पार्टी से विधानसभा मिडिया प्रभारी के पद पर मनोनित किया!श्री शुक्ला को मनोनित होने पर सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुँह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया! इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम व विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहां कि पार्टी में इनके मनोनयन से मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढे़गा!

अपने मनोनयन से प्रसन्न श्री संतोष शुक्ला ने कहाँ कि पार्टी ने मुझे इस पद के लायक समझा मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ!मैं सभी के सहयोग से पार्टी के लिए जी जान से लगकर आगामी चुनाव में अच्छे मतों से जीत दिलाकर पार्टी का परचम फहराऐगें!इनके मनोनयन पर सपा के राष्ट्रीय सचिव,चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम पूर्व मंंत्री डाॅ.मोहसिन खान जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कादिर बेग जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत यादव पत्रकार नित्यानंद दीक्षित रमाशंकर यादव संतोष तिवारी भीम यादव आशुतोष दीक्षित राजन मिश्रा सलीम शेख सहित अधिक संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए हर्ष व्यक्त किया!

