मितौली कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान अपने हमराही साथियों उपनिरीक्षक देवकरण शर्मा, कानिस्टबिल तरुण कुमार,नबी आलम के साथ पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहद पुलिस उपाधीक्षक मितौली के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे थाना मितौली पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र यदुनाथ निवासी भदहा थाना मितौली खीरी को शऱाब बनाते हुये गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से करीब 10 ली0 कच्ची शराब बरामद हुयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 574/23 धारा 60(2) आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

