पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वोंधाम में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के साथ ब्रह्म मुहूर्त में छह दिवसीय विशेष योग शिविर का भी आयोजन शुरू हो गया। योग शिविर के प्रथम दिन विलक्षण योग की शुरुआत ओंकार शंखनाद ध्वनि से योगाचार्य धर्मेंद्र योगी ने शुरुआत कर किया। जहां योग के विभिन्न आसन प्राणायाम व ध्यान कराते हुए महर्षि पतंजलि व नाथ संप्रदाय के ऋषियों द्वारा दिए गए यम नियमों के बारे में साधकों को जानकारी दी गई। योग शिविर में प्रथम दिन ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए विस्तार से विभिन्न उपचार षष्टकर्म, आसन, प्राणायाम, ध्यान व अक्यूप्रेशर के साथ साथ घरेलू आयुर्वेद औषधियों को सविस्तार से वर्णन कर जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि अगले छः दिनों के विलक्षण योग शिविर में योग द्वारा विभिन्न बीमारियों जैसे थायराइड, शुगर, मोटापा, गैस, कोलेस्ट्रॉल,जोड़ो के दर्द इत्यादि सैकड़ों से अधिक रोगों के निवारण के बारे में सुबह 5:30 बजे से बताया जाएगा। जिसमें दिल्ली से आए डॉ द्वारा निशुल्क नाड़ी परीक्षण भी किया जा रहा है। प्रथम दिन सैकड़ों से अधिक नगरवासियों ने प्रतिभाग कर गुरु गोरक्षनाथ की धरती से योग का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सेवक स्वामी अर्जुनानंद के मार्गदर्शन में हो रहा। योग कक्षा में मुख्य साधक बृजेश सिंह, मुकेश साहनी, शोभा पांडेय, पुष्पा देवी, वीनू राय, साधना पांडेय, आभा सिंह, संतोषी सिंह इत्यादि साधक उपस्थित रहे।

