पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में बाबा तुरंत नाथ धाम पर चतुर्थ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन मन्दिर परिसर से भब्य कलस यात्रा का आयोजन किया गया। सूरत श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन 14 दिसंबर से बीस दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है जिसके प्रथम दिन कलश यात्रा बाबा तुरंत नाथ धाम से गाजे बाजे के साथ बड़ी धूम धाम से कष्ट हरण के लिए प्रस्थान किया जिसमे माताओं बहनों ने वैदिक मत्रों से कस्टहरण धाम से नदी का जल भरकर यज्ञ स्थल तक माताओं बहनों ने सर पर कलस रखकर भजन गाते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंच कर घाट के जल से यज्ञ मंडप को पवित्र किया गया यज्ञ आयोजक रूपेश कुमार नें बताया दूर दराज से पधारने वाले मानस मर्मज्ञ के मुखारविंद से अमृत मयी कथा का रसपान करने को मिलेगा चतुर्थ श्री लक्ष्मी नरायण महायज्ञ एव संत सम्मेलन मे पधारने वाले आगन्तुक वक्ता विद्वान व सन्त – यज्ञाध्यक्ष- कथाव्यास पंडित हरिबोल महराज नैमिषधाम 14 से 20 तक, यज्ञाचार्य- रामचन्द्र अवस्थी नैमिष 14 से 20 तक, राष्ट्रप्रहरी पवनेश जी महराज संस्थापक भारतीय हिन्दू परिषद 15 और 16 दिसम्बर, पंडित आदित्य अवस्थी महारथी हरदोई 16 और 17 दिसम्बर, साध्वी मनू शास्त्री लखनऊ 14 से 17 तक, साध्वी खुसबू मिश्रा मिश्रिख 14 से 20 तक, कथावाचक आदित्य जी चंचरीक 18 से 19 तक, सुनील शास्त्री चंचल जी सी डी कैसेट गायक 19 और 20 तक, काला जादू के मसहूर जादूगर जी – के मस्ताना खूटार वाले 19 और 20 तक, बिपिन शांवरिया झांकी सम्राट बण्डा पुवायां 16-17-18 तक, यज्ञ में मौजूद रहेंगे।

