पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती ने बड़ी घोषणा की. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद ने राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ तक पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश की, अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लांच कर होकर आकाश बसपा को अर्श पर ले जाएंगे

