चीफ एडिटर पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। बिकास खन्ड मितौली सभागार में टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू जिला पंचायत प्रतिनिधि डाक्टर नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है छात्रों को निशुल्क शिक्षा, भोजन, ड्रेस के साथ ही आधुनिक शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है जिनको प्रारंभ से अंग्रेजी व कम्प्यूटर जैसी महत्त्वपूर्ण जानकारी शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यालय में दी जा रही है
उन्होंने कहा हमारे समाज में शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है वह समाज व देश का निर्माता है सभी शिक्षकों को टेबलेट देने के बाद विधायक ने शुभकामनाएं भी दी। जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह,खन्ड विकास अधिकारी मितौली राकेश सिंह,बी ओ सत्रुघ्न सरोज, जिला मंत्री बृजेश सिंह ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, शिक्षक सलीम अहमद, दीप कमल अवस्थी, सवित मिश्रा , सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाये उपस्थित रहे

