मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र इनायत चीफ ग्रंट के गाँव लक्ष्मण नगर में नवरात्रि पर्व पर विशाल दुर्गा जागरण समारोह आयोजन किया गया | जो यह कार्यक्रम नवरात्रि के उपलक्ष में 9 दिन तक कार्यक्रम चलेगा | इस कार्यक्रम में मंच का संचालन घनश्याम प्रजापति की मधुर वाणी द्वारा किया गया |
जिसका भाजपा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ |
इस कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा झांकी एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा |
इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को मां की चुनरी एवं टोपी लगाकर सम्मानित किया |
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश चंद्र निषाद,रामदास,घनश्याम प्रजापति,कल्लू कोटेदार,मनोज कोटेदार,केशव रिंकू निषाद सहित कमेटी के सम्मानित लोग एवं नागरिक गण मौजूद रहे |

