मितौली खीरी। मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने एक प्रेस वार्ता में बताया देश के मुखिया नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों( साठ वर्ष )तक के नगरिको की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाकर पांच लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने के निर्णय के तहत सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा निराश्रित बच्चो जिनके मां बाप किसी एक की मृत्यु होने की दशा में जिनकी उम्र अठारह वर्ष से कम हो उन बच्चो को चिन्हित कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कराए जाने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं से किया गया। वहीं जिन ब्यक्तियों की अज्ञात बोमारियों से मौत हो गई थी उनको मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का लाभ तत्काल दिलाये जाने पर जोड़ दिया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुजुर्गों के हितों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाए जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आवाहन किया गया। इस अवसर पर प्रधान मितौली नीरज कश्यप, पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार , भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शमसाद अली,भाजपा मंडल अध्य्क्ष सर्वेश सिंह , सुरेश शुक्ल, अमित सिंह बिछिया, मंडल महामंत्री कस्ता कौशल बाजपेई, फत्तेपुर प्रधान लालाराम, सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

