जेवी गंज खीरी -जनपद लखीमपुर ब्लाक पसगंवा के ग्राम पंचायत बरखेरिया जांट अंबेडकर पार्क गाटा संख्या 56 ख0.202 एयर भूमि के चारों तरफ लगे पंचशील पीलरों में कुछ पिलरों को 13 सितम्वर 2023 को समय लगभग 2:00 बजे दोपहर ग्राम बरखारिया जांट के मुनेश्वर सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह व ग्राम प्रधान पति सुरेश गुप्ता के कहने पर नायव तहसीलदार मोहम्मदी हर्षित निशान्त व लेखपाल हरनाम सिंह व ,एस आई विचित्रवीर व कांस्टेबल अंकित हुडडा के सहयोग से पार्क में लगे पंचशील पिलरों को तुड़वाकर तार कटवा कर फेंकवा दिये, तथा पार्क में लगा अंबेडकर बुद्ध विहार सेवा समिति का बैनर फड़वा दिया तथा अंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षति करने वाले थे तभी रोड से निकने वाले काफी राहगीर व गांव के लोग व समिति के लोग इकट्ठा हो गये जिन्होंने उसका विरोध किया। विरोध करने पर विपक्षी मुनेंद्र सिंह व प्रधान पति व उसके सहयोगियों ने अंबेडकर पार्क में आने पर गोली से भूज देने की धमकी दी। जिस पर पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। और सभी विपक्षियों का सहयोग दिया। जिस घटना की शिकायत उप जिलाधिकारी व थाना प्रभारी पसगवां व पुलिस अधीक्षक खीरी व अन्य उच्च अधिकारियों से की गयी। मगर नायाब तहसीलदार मोहम्मदी हर्षित निशान्त व हल्का लेखपाल हरनाम सिंह व अन्य विपक्षी मुनेंद्र सिंह, प्रधान पति सुरेश गुप्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, कार्यवाही न होने से बहुजन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए आज जिला अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी मोहम्मदी को सौंपा गया।
जिसमें कहां गया कि तीन दिन के अंदर नायब तहसीलदार हर्षित निशान्त व हल्का लेखपाल हरनाम सिंह व अन्य विपक्षी मुनेंद्र सिंह आप प्रधान पति सुरेश गुप्ता अन्य उनके सहयोगियों पर कार्यवाही नहीं की गयी हैं तो सब बहुजन समाज संगठन के लोग धरना देने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के समय मनोज कुमार भारती, राष्ट्रीय संयोजक भारतीय दलित पैंथर, एड0 प्रताप सिंह राष्ट्रीय संयोजक भारतीय संविधान जागरूकता मिशन, शिलप्रिय गौतम (नगर अध्यक्ष भीम आर्मी) रमेश चंद्र गौतम अध्यक्ष मगरेना, अरुण कुमार गौतम (संत रविदास समिति शंकरपुर मोहम्मदी के ब संगठन अन्य लोग मौजूद रहे।

