मितौली खीरी। कस्बा मितौली राजनीति के कुशल पुरोधा और सबके चहेते फेरूलाल को और पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्र के तेरवीं भोज में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व सांसद जुगुल किशोर,कस्ता विधायक विधायक सौरभ सिंह सोनू उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आदम कद चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की विकासखंड मितौली की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मितौली की राजनीति के पुरोधा फेरूलाल 25 सितंबर शाम को अंतिम सांस ली उसी दिन पचंतत्व में विलीन हुए क्षेत्र के लोगों ने अपने प्रिय शुभचिंतक राजनीति के कुशल पुरोधा कहे जाने वाले फेरूलाल, समाजसेवी पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्र को नम आंखों से विदाई दी

आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र प्रसाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू भाजपा कार्यकर्ताओं शाहित बल के साथ पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर उनके भाई राम आसरे उर्फ भाकू, ओमकार उर्फ भालू, पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार फेरूलाल के पुत्र गुड्डू, कौशल सहित सबको सांत्वना देते हुए कहा कि हम सब आपके साथ हैं उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्र की तेरहवीं संस्कार में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके चारों पुत्रों को बुलाकर कहा कि वह आपके गार्जियन थे उनकी गैर मौजूदगी में अगर कोई किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझे सूचित करें हम आपके साथ हर समय खड़े दिखिगे | इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह , ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी,मीना मिश्रा,नवीन कुमार पांडेय, शोभित कुमार पांडे उमेश कुमार मिश्र, महेश कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद अली सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

