लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र मितौली के कचियानी मोड़ पर हुआ बड़ा हादसा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुए अज्ञात वाहन से आधा दर्जन गाय तथा गौवंश की मौत
मामला सोमवार की रात्रि का है जहां अनियंत्रित हुआ एक वाहन जिसकी चपेट में एक दर्जन पशु आ गए स्थानिय लोगों के कथनानुसार 4 गाय और दो गौंवशों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 6 पशु बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए घटना स्थल पर पहुंची मितौली पुलिस के द्वारा मृतक पशुओं का अंतिम संस्कार तथा पशु चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार कराया गया । भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल ने उपजिलाधिकारी मितौली विनीत उपाध्याय,थाना प्रभारी मितौली आलोक धीमान ,विकास खंड अधिकारी, राकेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर सड़क पर आश्रय लेने पर मजबूर गौंवशों को गौशालाओं में संरक्षित करने की मांग की है।
अधिकारियों के द्वारा एक सप्ताह तक गौ वंशों को संरक्षित करने का अश्वासन दिया गया है। भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल संस्थापक पंवनेश महाराज, अनूप कुमार ,धीरेंद्र कुमार ,पवन कुमार,शिवांश , विपनेश अवस्थी सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने कहा यदि आश्वासन के अनुसार कार्य नहीं हो तो हम सब आंदोलन करेंगे।

