मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत कुकुरगोती के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी मितौली को एक प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाते हुए कहा सस्ते गल्ले की दुकान 40 वर्षों से कस्बा औरंगाबाद में कौशल गुप्ता के पास चल रही है लेकिन वह ग्राम पंचायत कुकुरगोती का मूल निवासी भी नहीं है वह हर महीने कोटे का वितरण ठीक से नहीं करता है हर कार्ड धारक को 5 किलो गल्ला कम देता है अगर कोई कार्ड धारक इसका विरोध करता है तो जाति सूचक गालियां देने के साथ फौजदारी करने पर उतारू हो जाता है और गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है लोगों के कथना नुसार अंगूठा लगवा लेता है और मनमाने के तरीके से गला देता है पर्चियां भी नहीं देता है सरकार की योजना को खुली तरीके से चुनौती देता है। औरंगाबाद से लगभग हमारे ग्राम पंचायत की दूरी 5 किलोमीटर है इसलिए मजदूर गरीब व्यक्ति काम छोड़कर गल्ला लेने भी नहीं पहुंच पाते हैं। तो वहीं इस बारे में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर से कुकुरगोती के सैकड़ों ग्रामीणो ने कोटेदार से परेशान होकर अपनी व्यथा सुनाई और कहा कि 40 वर्षों से मेरे गांव का कोटा औरंगाबाद में है लाभार्थियों को काफी दूर जाना पड़ता है इसलिए ग्राम सभा में ही मेरा कोटा किया जाए |पूर्व सांसद नें उनकी समस्याएं सुनकर और उप जिलाधिकारी मितौली व पूर्ति निरीक्षक को अवगत कराते हुए शीघ्र ग्राम सभा में सस्ते गल्ले की दुकान कराने का आस्वासन दिया है।

