मितौली खीरी | विकासखंड की ग्राम पंचायत खमरिया के मजरा हैदर नगर में कच्ची दीवार गिरने से मचा हड़कंप।
रविवार को गृह स्वामी तोले पुत्र माखन लाल की दिन में हो रही तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिर गई। जिसमें एक गाय का बछड़ा दब गया |दूसरे ओर परिवार वाले छप्पर के नीचे दब गए। छप्पर के नीचे दबने पर परिजन शोर गुल मचाते हुए बाहर निकले | शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद,जितेंद्र चौधरी,अभिमन्यु कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी आ पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों की सतर्कता के चलते एक बेजुबान पशु की जान बच गई । वहीं गृह स्वामी और उसकी पत्नी तथा दो पुत्र एक बहू सहित छप्पर युक्त दीवार के नीचे रह रहे हैं ।तेज बारिश के चलते ये हादसा हुआ परिवार बाल बाल बचा । वरना कोई बड़ी घटना हो सकती थी। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा । अब देखना यह है की राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीणों को क्या मदद की जाएगी | या ये परिवार यूं ही छप्पर के नीचे रहने पर मजबूर होंगे |

