सवांददाता मितौली। कस्बा मितौली के उत्तर मोहल्ले में इंडियन बैंक के पीछे शनिवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आये हुए कलाकारों द्वारा सजींव झाकियां दिखाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ प्रशान्त शुक्ला ने पूजन अर्चन के साथ किया।
कस्बे के उत्तर मोहल्ले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लखनऊ से आये कालाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन करते हुए सजींव झाकियां दिखाई गई। कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर नृत्य कर कलाकारों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम देखने पहुंचे। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण व कृष्ण सुदामा की आकर्षक झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। इस दौरान, कार्यक्रम के आयोजक, मनोज राठौर, चन्द्रकान्त राठौर, ओमकार राठौर, प्रियांशु राठौर, प्रदीप राठौर, रोबिल राठौर सहित सैंकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

