मितौली खीरी | विकास खण्ड मितौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी पांचो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों अधीक्षक डॉ देवेन्द्र सिंह के संरक्षण मैं मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्लुआमोती, ककरहा, संडिलवा, चुरईपुरवा, कैमहरा में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडिलवा में डॉ रवि सिंह एवं उनकी टीम ने सबसे ज्यादा 74 मरीज देखें। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरहा में डॉक्टर उस्मान अयूबीएवं उनकी टीम ने 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरईपुरवा में डॉक्टर पूनम एवं उनकी टीम ने 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैमहरा में डॉ विपनेश कुमार एवं उनकी टीम ने 52व कल्लुआ मोती में डॉ सहला अंसारी एवं उनकी टीम ने 55मरीज देखे गए। सभी मरीजों को उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं दी गई।

