लखीमपुर खीरी के ब्लाक मितौली के ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में बारिश के मौसम व भीषण गर्मी के वजह से लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसके चलते क्षेत्र में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के प्रकोप को लेकर। ग्राम पंचायत कानाखेडा में लगातार गर्मी बढ़ती चली जा रही है। तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। शाम होते ही लोग ठंडी हवा में बैठकर समय गुजारने में लग जाते है, लेकिन मच्छरों का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मच्छरों के झुंड से लोगों का रात में बैठना दुश्वार हो गया है। अगर रात में बिजली चली जाती है तो लोगों को हाथ के पंखे से ही मच्छरों को पंखे का सहारा लेना पड़ता है। ग्राम पंचायत की जनता की समस्या को देख कर ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत कानाखेड़ा प्रधान के द्वारा बताया की मच्छरों के काटने से लोगों को डेंगू, मलेरिया आदि भयंकर बीमारियां उत्पन्न होती हैं, जिससे जनता का उपचार के दौरान रुपया भी खर्च होता है। आर्थिक तंगी के चलते गरीब परिवार सीएचसी का सहारा लेकर उपचार कराते हैं, लेकिन इस समय में मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से भी सीएचसी में ऐसे रोगियों के लिए पूरी सुविधा न मिल पाने के कारण लोगों की जान को खतरा बना रहता है। इसलिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए ग्राम पंचायत के सभी ग्राम में कानाखेड़ा, बेहड़ा, सहीदपुर ,चकरामपुर ऊंचीतालिया में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया है ग्राम पंचायत के लिए मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए स्प्रे कराने की मांग समाजसेवी रूपेश कुमार मिश्र जी के द्वारा किया गया था जिसको गंभीरता से लेते हुए आज पूरी ग्राम पंचायत में एंटीलार्वा का छिड़काव करवाया गया।

