लखीमपुर खीरी | भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया इसमें बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति ग्रामीण के गोदाम पिपरझला मे बनवाये जाने को कहा गया
लखीमपुर खीरी डीएम कार्यालय के बाहर उपजिला अधिकारी को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि साधन सहकारी समिति मुरासा स्थित पिपरझला में बनी हुई है जिसमें बजरखा मुरासा सलाहपुर उसरी नानकार के किसान जुड़े हुए हैं अब यह गोदाम पकरिया में बनाए जाने का प्रस्ताव अधिकारियों के द्वारा चोरी चुपके से दिया गया है जबकि ग्राम पंचायत में प्रधान के द्वारा प्रस्ताव की जगह पर्याप्त है जिसमें कोई विवाद नहीं है समित का गोदाम पिपरझला मे बनाए जाने की मांग की है
इस अवसरपर प्रदेश महासचिव कपिल दिक्षित प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र बाजपेई जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी अमर सिंह तोमर उपाध्यक्ष राधा रमन मिश्रा अजय शुक्ला नवनीत शुक्ला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र शुक्ला संदीप शुक्ला धर्मपाल सिंह रामु राज विमल सिंह विकास सिंह विशाल सिंह रामहेत सिंह नरेंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह संदीप मिश्रा रामु राज सफीक अहमद जीतू वर्मा सहित क्षेत्र के काफी किसान उपस्थित है

