मितौली खीरी । विकासखंड मितौली के कस्बा रतहरी से ओंम भोले शिव कंवर यात्रा सेवा समिति मितौली के द्वारा 8 वीं यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें भोले बाबा की झांकी व ध्वजा पूजन के साथ-साथ कांवरियों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर व रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मितौली के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, समाज सेवी सुरेश राठौर रतहरी की मौजूदगी में कांवरियों को अंग वस्त्र रक्षा सूत्र बांधकर व मिष्ठान खिलाकर विदा किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भोले बाबा की झांकी का पूजन अर्चन करने के उपरांत ओंम भोले सिव कांवर यात्रा रतहरी कस्बा से कावरियों का जत्था भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कांवर यात्रा सैकड़ों की संख्या में कांवरिया गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए।
कस्बा रतहरी से छोटी काशी गोला गोकरन नाथ में भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए ओंम भोले शिव कांवड़ यात्रा का जत्था रतहरी से घटियाघाट फर्रुखाबाद से जल भरकर गोला गोकरननाथ के लिए रवाना हुआ। कावड़ यात्रा में बाहर से आए हुए कलाकारों आकर्षक झांकी, भोले बाबा के भक्ति मय गीतों पर तांडव नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कावर यात्रा रतहरी घटिया घाट फर्रुखाबाद से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए गोला गोकरननाथ में जलाभिषेक करते हुए बाबा टेढ़े नाथ के दर्शन पूजन करते हुए रतहरी वापस आयेगी। कावड़ यात्रा को रवाना करने के लिए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों महिलाएं अपने पाल्यो को रोली अक्षर तिलक तिलक रक्षा सूत्र बांध कर रवाना किया। ग्राम वासियों ने जगह कांवरियों पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरण किया कंवर यात्रा विदाई करते समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

