मितौली खीरी। ग्राम पंचायत मितौली के कस्बा रतहरी स्थित कठिना नदी पर पौराणिक बाबा कस्ट हरण धाम मंदिर पर सावन के पांचवें सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्य सभा सांसद जुगल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन श्रावण मास के हर सोमवार कराया जाता
सावन के पांचवे सोमवर को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने बाबा कष्ट हरण धाम भोले बाबा के दर्शन पूजन के उपरांत वहां पर मौजूद समस्त साधू-संतों से भेंट की और कहा कि कांवरियों के आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए जो जिस चीज की आवश्यकता हो वह मुझे नि: संकोच सूचित करें और जो कांवरिया यहां रुकना चाहते हैं उन्हें सम्मान सहित रुकने दिया कष्ट हरण धाम बाबा का भोग लगाकर कांवरियों व उपस्थित लोगों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि सावन के हर सोमवार को यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा |
थानाध्यक्ष मितौली आलोक कुमार धीमान सुबह से ही कांवरियों के आने-जाने दर्शन करने में कोई कठिनाई महसूस ना हो इसलिए अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। कष्ट हरण धाम पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशिक नगर गुरप्रीत सिंह के द्वारा रामचरितमानस अखंड पाठ हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।
भंडारे के अवसर पर गौरव सिंह उर्फ मोनू,सुरेश चंद राठौर रतहरी, शमशाद अली,राजेंद्र सिंह एडवोकेट,मास्टर दिनेश कुमार मितौली,ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप,सुल्तान कश्यप रतहरी,अशोक गुप्ता मेडिकल स्टोर मितौली,डॉ अनिल राज, शाहिद अली ठेकेदार,बड़क्के सिंह, पिंकू निषाद,जसवंत निषाद सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे |

