मितौली खीरी। तहसील बार एसोसिएशन इकाई मितौली के अध्यक्ष एवं समस्त अधिवक्ताओं ने ज्ञापन उप जिलाधिकारी मितौली को 31जुलाई को देकर तहसीलदार पद पर नियुक्ति की मांग की थी लेकिन अभी तक तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हुई है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त अधिवक्ताओं ने भाग लिया |
31 जुलाई को ज्ञापन उपजिलाधिकारी मितौली को दिया गया था लेकिन तहसीलदार मितौली की कुर्सी आज तक खाली पड़ी है अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई कार्यसमिति ने निर्णय लिया कि 31 जुलाई को दिए गए प्रस्ताव पर अभी तक कोई अमल न होने के कारण न्यायालय उप जिलाधिकारी मितौली व न्यायालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मितौली के न्यायालयों का बहिष्कार 03/08/2023 से 5/08/2023 तक समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे उसके बाद भी तहसीलदार की कुर्सी खाली रहेगी तो आगे भी सर्वसम्मति से कठोर निर्णय लिया जा सक्ता है। मितौली तहसील में कार्यरत तहसीलदार अमिता यादव का प्रमोशन उप जिलाधिकारी पद पर हो जाने के चलते मितौली तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है तहसीलदार का स्थानांतरण हुए काफी समय बीत गया है। जिला अधिकारी खीरी द्वारा तहसील सदर लखीमपुर में कार्यरत तहसीलदार सुशील कुमार सिंह को तहसील मितौली का कार्यभार दिया गया है लेकिन तहसीलदार सदर मितौली तहसील में एक दिन भी नहीं आए हैं । इसलिए मितौली तहसील का समस्त न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से बधित है अधिवक्ता एवं वादकारियों में काफी रोष व्याप्त है ऐसी स्थिति में तहसीलदार की उपस्थिती अति आवश्यक है अगर महोदय की उपस्थिति मितौली तहसील में नहीं होती है। तो समस्त अधिवक्ता गण न्यायालय का बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

