मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढाखा में प्राथमिक विद्यालय में किसानों ने आवारा पशुओं को किया बंद
इन आवारा पशुओं से लगातार किसानों की फसलों को तबाह कर रहे थे| जिससे नाराज किसानों ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में आवारा पशुओं को बंद करके किया हंगामा | जिसके बाद आनन-फानन में विरोध होने पर ग्राम पंचायत प्रधान धनपाल कुशवाहा द्वारा वाहन करके उनको गौशाला के लिए भिजवाया गया |
वैसे क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसान परेशान होता जा रहा है | इन आवारा पशुओं के चक्कर में रात दिन खेत बचाने में लगा रहता है किसान अगर जरा सी चूक हो जाए तो किसानों की फसलों को तबाह करके रख देते हैं यह आवारा पशु जबकि सरकार द्वारा आदेश है कि किसी भी पंचायत में आवारा पशुओं को मिलने पर सचिव और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही | अगर इन अधिकारियों पर होने लगे कार्रवाई तो गांव में आवारा पशु जगह-जगह घूमते हुए नजर नहीं आएंगे | गौशालाओं में देखने को मिलेंगे आजकल तो सिर्फ गौशाला सिर्फ नाम मात्र बनकर रह गए हैं अगर उनमें आवारा पशु कहीं किसी भी तरह से अगर भेज भी दिए जाते हैं तो वह चारे के लिए तड़पते रहते हैं |
वहीं किसान यूनियन के नेता मौके पर पहुंचकर आवारा पशुओं को गौशाला के लिए भिजवाया |
कहा लगातार हर पंचायत में आवारा पशुओं घूम रहे हैं उनको गौशाला भिजवाया जाए जिससे किसानों की फसलें बर्बाद ना हो सके |

