रिपोर्ट पंकज कुमार गौतम
मितौली-खीरी:- हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर शनिवार को करबला में ताजिये गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान ताजियों के जुलूस निकाले गए। बड़े ही अकीदत एहतराम के साथ इस्लामनगर मोहल्ले की कर्बला ताजिए सुपुर्द ए खाक किए गए।
मितौली कस्बे में शुक्रवार शाम ताजिए चौक पर रखे गये। पूरी रात ताजियों की जियारत के लिए काफी संख्या में हिन्दू- मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। लोगों ने ताजियों को रंगीन झालो और आसपास रंगोली बनाकर सजाया गया। और हजरत इमाम हुसैन की याद में घरों में मिलाद शरीफ, मासिया, नोहा फातिहा, कुरानख्वानी आदि पढ़ी गयी। और प्रसाद के रूप में लोगों को जलेबी, रेवड़ी, मिठाई, शरबत, खीचड़ा, बिरयानी आदि का वितरण किया गया। शनिवार को दोपहर नमाज के बाद विभिन्न स्थानों से ताजियों का उठना शुरू हुए और सभी ताजियेदार ताजिये को लेकर अस्पताल रोड पर एकत्रित हुए। जिसके बाद जुलूस लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए इस्लामलनगर मोहल्ले की कर्बला पहुँचा। ताजिए के जुलूस में नौजवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए और मातम किया। शाम को ताजियों का काफिला करबला पहुंचा। जहां पर ताजिए को सुपुर्दे ए खाक किए गया।सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ सुबोध कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा है। इस मौके पर नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सिराज अहमद, कादरी मस्जिद के इमाम हाफिज राशिद खान, इरफान बंजारा, डॉ सलीम शाह, मंगलू बंजारा, मो रफी अल्वी, शब्बीर बंजारा, मुस्तफा इदरीशी, मकबूल अली ,जब्बार इदरीशी, आरिफ खान,रिजवान अली, अंसार खान, नौशाद खाँ ताशा,नजीर बंजारा, छोटे इदरीशी, गुड्डू, साबिर बंजारा, निहाल इदरीश ,जुनैद सिद्दीकी, निसार बंजारा,जीशान कुरैशी, गोलू, शालू इदरीश,महफूज आदि लोग मौजूद रहे।

