शारदानगर-खीरी।प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश में अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ आपात स्थिति में शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी समेत अन्य जानकारी देने वाले पम्पलेट वितरित किए यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज शारदानगर में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। पुलिस और सरकार महिलाओं की सच्ची मित्र है अगर किसी महिला, बालिका को किसी तरह से कोई प्रताड़ित करता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दें।
जागरूकता पंपलेट किए वितरित!
इस अवसर पर 1090, 1076,1098, 181, 112, 102, और 108 पर कॉल कर सुविधा हासिल करने की भी जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर कॉलेज, गांव, बाजार, सड़क पर किसी भी बालिका अथवा महिला के साथ अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। इसको लेकर महिला पुलिस सख्त नजर रखते हुए मिशन शक्ति के तहत नारी का सम्मान बरकरार रखने की मुहिम चलाती रहेगी।
इस दौरान चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाए और बालिकाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए।
कोर्ट में केस जाने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई : विमल गौतम
यूपी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित कोई भी केस कोर्ट में जाता है तो उनकी सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक के माध्यम से शीघ्र करने, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 24 विभागों को मिशन से जोड़ने जो सरकारी, स्थानीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठन होंगे। पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग रूम में हेल्प डेस्क, जहां महिलाओं की पूछताछ के लिए महिला अधिकारी और सिपाही की तैनाती होने समेत 6 बिंदुओं की जानकारी दी गई वहीं राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर चौपाल में प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम के द्वारा मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारी पाकर बालिकाओं व मौजूद लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

