मितौली खीरी। तेजतर्रार एवं ईमानदार व घटना की सच्चाई के साथ परखकर रखने वाले कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान नें थाना मितौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु व अवैद्य कच्ची सराब निष्कासन पर रोक लगाने हेतु थाना मितौली पुलिस द्वारा अभियुक्त खेमकरन पुत्र मेडई लाल तेली निवासी ग्राम पियग्रन्ट मजरा ग्रन्ट इनायत चीफ थाना मितौली न्यायालय की अवमानना, वारंटी अभियुक्त एस सी एस टी एक्ट धारा 302 व अभियुक्त, मोहित पुत्र रामप्रसाद, रोहित कुमार पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम ओदारा थाना मितौली खीरी, सन्तोष कुमार पुत्र श्रीकिशन निवासी ग्राम गनेशपुर थाना मितौली खीरी को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त गणो का चालान धारा 151/107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत किया गया । अभियुक्तगणों को उपजिला मजिस्ट्रेड मितौली के समक्ष पेश करने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी गिऱफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक देवकरन शर्मा, उप निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, कानिस्टबिल अरूण कुमार, कानिस्टबिल राजीव कुमार कानिस्टबिल नवी आलम गिरफ्तार करने के समय मौजूद रहे।

