मितौली खीरी- किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मितौली के प्रांगण में सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा इफ़को नैनो यूरिया तरल पर विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर पूर्व ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ नरेन्द्र सिंह भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति खन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह एडी सी ओ सहकारिता एनके मिश्र की मौजूदगी में फीता काटकर आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा नैनो यूरिया तरल के प्रयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन मिलने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने का काम करेंगी पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने नैनो यूरिया के प्रयोग पर अधिक बल देते हुए कहा कि नैनो यूरिया तरल का अधिक से अधिक प्रयोग करें और कम लागत में अधिक उपज बढ़ेगी। ए डी सी ओ ,जे एस मिश्र ने किसानों को इफको तरल यूरिया के इस्तेमाल व उसके इस्तेमाल के फायदे के बारे में किसानों को विस्तार से बताया इस अवसर पर पूर्व अध्यापक राजेंद्र कुमार कटियार,शिव बिनोद सिंह, ठाकुर कप्तान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार शुक्ल, सुंदर सिंह, सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी समान नागरिक मौजूद रहे।
