मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मितौली खुशबू सिंह की अध्यक्षता में व बतौर मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित की गयी खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश प्रसाद ने आए हुए मुख्य अतिथि/ विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण,पुष्प, गुच्छ स्मृति चिन्ह व पेड़ देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने वृक्षा रोपड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से ही क्षेत्र पंचायत का चहुमुखु विकास हो सकेगा उन्होंने विकासखंड मितौली द्वारा कराए गए कार्यों को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि कुछ कार्य ऐसे हैं जो आप सब के सहयोग से ही संभव है जहां पर आवश्यक कार्य थे आप लोगों की राय से कराये गए हैं। अभी बहुत कार्य शेष पड़े हैं उन्हें वरीयता क्रम के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा और जो मेरे क्षेत्र में ब्लॉकें पडती हैं उनमें विकास की कोई कोर कसर बाकी नहीं रक्खी जायेगी। खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश कुमार सिंह ने वर्ष के दौरान कराये गए कार्यों व अगली कार्य योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और पूर्व में कराए गए कार्यों व गत वर्ष की बैठक , कार्यवाही की ध्वनि मत से पुष्टि की गई। स्वरोजगार महात्मा गांधी गारंटी रोजगार योजना, पंचम राज्य वित्त आयोग/ 15 वां वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, अंबेडकर विशेष रोजगार योजना, प्राथमिक उच्च प्राथमिक शिक्षा योजना, बाल विकास विभाग की योजना, कृषि विभाग, की योजना, सहकारिता विभाग, विकास योजनाओं, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत शौचालय निर्माण,स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और वृहद वृक्षारोपण 2023 24 की प्रगति, और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कुछ विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए जिससे विभागों की योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को नहीं मिल सकी, उपस्थिति लोगों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की बात ध्वनि मत से कही इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली राजीव वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी मितौली सत्रुहन सरोज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार बाजपेई,सीडीपीओ मितौली,एडीओ आईएसबी राजेश शुक्ला,एडीओ एसटी मुन्ना लाल,एडीओ पंचायत शिव शंकर सिंह,एडीओ समाज कल्याण प्रजापती,जेई,आर एस रफीक, सतीश चंद्र मौर्य,एनआरपी अरविंद कुमार श्रीवास्तव,नाजिर अखिलेश बाबू,मनरेगा एपीओ आलोक वर्मा,राजेंद्र प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित समस्त ग्राम प्रधान बीडीसी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे |

